फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए ने भवन पर चस्पा किया ध्वस्तीकरण नोटिस, 15 दिन का समय

अलीगंज में हाल ही में आग लगने की घटना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने संबंधित भवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एलडीए की टीम ने भवन पर ध्वस्तीकरण (बुलडोजर) का नोटिस चस्पा करते हुए भवन स्वामी को 15 दिन का समय दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि भवन निर्माण के दौरान स्वीकृत मानचित्र का पालन नहीं किया गया। जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद 25 जुलाई को भवन को गिराने संबंधी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, अंतिम कार्रवाई नियमानुसार आपत्तियों और जवाब के निस्तारण के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें