फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सावन के चौथे सोमवार से पहले उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवबाबा से अयोध्या तक कांवड़ियों के पदचाप

सावन के चौथे सोमवार से पहले रविवार को अंबेडकरनगर में भगवान शिव की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अकबरपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिवबाबा धाम में हजारों की संख्या में कांवड़िए उमड़े। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए, जहां से सरयू का पवित्र जल लेकर वापस लौटकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के जत्थों से सड़कों पर माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। डीजे और भक्ति गीतों की धुन पर कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई स्थानों पर कांवड़िए भगवान शिव की भक्ति से जुड़े गीतों पर नृत्य करते नजर आए। रास्ते से गुजर रहे लोगों के लिए कांवड़ियों का यह उत्साह और भक्ति आकर्षण का केंद्र बना रहा। सावन के चौथे सोमवार को लेकर कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने लगातार निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना अलीगंज क्षेत्र के समहरिया चौराहा पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के सेवागंज बैरियर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों की आवाजाही की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और जगह-जगह निगरानी के बीच कांवड़ियों का जत्था पूरे उत्साह के साथ अयोध्या की ओर बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा मार्ग “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूंजता रहा। सावन के चौथे सोमवार से पहले जिले में उमड़ा यह आस्था का सैलाब न केवल शिवभक्ति की गहरी आस्था को दर्शा रहा है, बल्कि प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की भी परीक्षा है। कांवड़िए अयोध्या से पवित्र जल लेकर वापस लौटेंगे और सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा पूरी करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें