आपको ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसमें सूबे की पुलिस के बड़े अधिकारी राष्ट्रगान का जाने-अनजाने अपमान करते दिख रहे हैं। दरअसल गुरुवार को लखनऊ में पुलिस वीक के कार्यक्रम में राष्ट्रगान बज रहा था और पुलिस अधिकारी अपनी खाने की प्लेट भरने में व्यस्त थे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक भी पहुंचे थे।