यूपी में अब टीचर बनना आसान नहीं होगा। यूपी की योगी सरकार ने फैसला किया है कि अब टीईटी पास करने के बाद सीधी भर्ती नहीं होगी। टीईटी पास कैंडिडेट को एक लिखित परीक्षा भी पास करनी जरूरी होगी तभी आप यूपी में प्राइमरी के असिस्टेंट टीचर बन पाएंगे। लिखित परीक्षा के लिए 60 और शैक्षिक योग्यता के आधार पर 40 अंक दिए जाएंगे।