लखनऊ में एप्पल एरिया मैनेजर की मौत के मामले में आरोपों से घिरी यूपी पुलिस ने दोनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है। जहां सीएम योगी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है तो वहीं यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि दोनों कॉन्स्टेबलों को बर्खास्त कर दिया है।