समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने का दावा किया है। शिवपाल ने कहा कि 17 जुलाई को समाजवादी पार्टी के ज्यादातर एमपी और एमएलए ने रामनाथ कोविंद को वोट दिया। बता दें कि समाजवादी पार्टी विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के समर्थन में है। ऐसे में शिवपाल यादव के इस दावे ने समाजवादी पार्टी के अंदर एक और बहस को जन्म दे दिया है।