लखनऊ के रिवर बैंक कॉलोनी में मेनहोल में गिरकर ग्यारह साल के बच्चे की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से सड़क पानी निकालने के लिए मेनहॉल का ढक्कन हटा दिया गया था। ग्यारह साल का बंटी खेलते खेलते मेनहोल में गिर गया। इटौंचा का रहने वाला बंटी अपने ननिहाल में छुट्टियां मनाने आया था। लोगों ने किसी तरह बंटी को नाले से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन इस घटना के स्थानीय लोगों ने अपना आपा खो दिया और निगम के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला।