उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर चैंपियनशिप 2025-26 को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश भारत की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। 25 करोड़ की आबादी इस राज्य मं निवास करती है। 25 करोड़ की आबादी में से इसमें 56% आबादी वर्किंग फोर्स यानी युवा है। जनसंख्या जितनी स्वस्थ होगी, ये आबादी उतने ही बेहतर परिणाम हमें प्रस्तुत करेगी... खेल के मैदान में जिस अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण से एक खिलाड़ी को तैयार किया जाता है, जिसके माध्यम से एक ऐसे व्यक्तित्व को तराशने का कार्य होता है जो राष्ट्र को सशक्त, सुरक्षित व विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है..."