उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकसभा के जो भी चुनाव परिणाम आए हैं उसकी समीक्षा चल रही है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कम हुई सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पर भी कमियां हुई है उनको दूर करने की रणनीति बन चुकी है। समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष का सूपड़ा साफ करेगी।