फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Car Blast Investigation: दिल्ली ब्लास्ट में बड़ी कार्रवाई, ATS करेगी आमने-सामने पूछताछ

दिल्ली ब्लास्ट और आतंकी कनेक्शन मामले में नई कार्रवाई तेज हो गई है। यूपी एटीएस अब गिरफ्तार डॉ. शाहीन और उसके भाई डॉ. परवेज का आमना-सामना कराकर पूछताछ करेगी। अब तक दोनों से अलग-अलग पूछताछ हुई है, लेकिन अब एजेंसी इन्हें एक साथ बैठाकर सवाल-जवाब करेगी। इसी केस में पकड़े गए डॉ. मुजम्मिल से भी डॉ. परवेज के संबंधों की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, परवेज केवल कीपैड फोन से ही अपने करीबियों से बात करता था। बुधवार को उसके तकवा कॉलोनी स्थित घर के बाहर सन्नाटा छाया रहा। मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं, यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान जब्त की गई उसकी कार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। यह पता लगाया जाएगा कि कहीं इसका इस्तेमाल किसी संदिग्ध गतिविधि या केमिकल ट्रांसपोर्ट में तो नहीं हुआ। जांच एजेंसियां अब डॉ. परवेज के मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क की गहराई से जांच कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि वह अपनी बहन डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में था। हालांकि अभी तक उसकी आतंकी गतिविधियों में प्रत्यक्ष संलिप्तता के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। एजेंसियों को शक है कि वह फरीदाबाद के डॉक्टरों से जुड़े उस मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है, जो जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर देश में आतंकी साजिश रच रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें