फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोजगार समिट 2017 में युवाओं के साथ धोखा

Wed, 30 Aug 2017 04:00 PM IST
ईश्वर आशीष, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

लखनऊ साइंटिफिक कंवेशन सेंटर में आयोजित उत्तर प्रदेश रोजगार समिट 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 युवाओं को विभिन्न कंपनियों के नियुक्ति पत्र दिए। इसके अलावा 10 अन्य को भी नियु‌क्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवक अंकित पंचाल ने दावा किया रोजगार मेले में उनके साथ धोखा हुआ। कंपनी ने उनसे जो वादे किए थे उससे अलग ज्वाइनिंग लेटर मिला है। इसमें ज्वाइनिंग डेट जुलाई दी गई है जबकि अगस्त खत्म होने वाला है। जॉब के लिए 15 हजार रुपये देने की बात हुई थी पर ज्वा‌इनिंग लेटर में 10 हजार रुपये लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार मेले में भी उनके साथ धोखा हुआ था।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें