उत्तर प्रदेश में तेजी से सब कुछ भगवा रंग में रंगा जा रहा है और इस बार नंबर आया है लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर का। वैसे तो यूपी में रंगों का सियासत से पुराना रिश्ता है लेकिन अब मुख्यमंत्री के दफ्तर पर भगवा रंग चढ़ने से विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है।