एक अध्ययन में यह बात सामने आई है जो लोग हरी पत्तेदार सब्जियों की सलाद रोजाना अपनी खुराक में शामिल करते हैं वे दिमाग को 11 साल जवान रख पाते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग हर दिन हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं उनकी याददाशत और सोचने की क्षमता में उन लोगों की तुलना में कम गिरावट होती है जो सब्जियां नहीं खाते हैं या कभी कभार खाते हैं।