भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमीक भट्टाचार्य ने आतंकवाद के मुद्दे पर राज्य सरकार से स्पष्ट और सख्त रुख अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद जैसे गंभीर विषय पर सरकार को किसी तरह की अस्पष्टता नहीं रखनी चाहिए और अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। शमीक ने कहा कि आतंकवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर ठोस कार्रवाई की जरूरत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की नीति स्पष्ट होनी चाहिए और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।