फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: बिशनाह में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

बिशनाह के रतनाल में अनुज मंडल 22 साल पुत्र अजीत मंडल निवासी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई उसके साथ रह रहे लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अनुज मंडल रविवार शाम को अपने काम से लगभग 7:00 बजे वापिस अपने कमरे में आया था और लगभग 10:00 बजे खाना खाकर सो गया था अजीत मंडल ने अपने साथी को सुबह उसे जल्दी उठाने के लिए कहा था लगभग सुबह 7 बजे उसके साथी ने अजीत मंडल को उठाने की कोशिश की तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई जब उन्होंने थोड़ा जोर से दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुल गया उन्होंने अंदर देखा तो कमरे के अंदर टिन की सपोर्ट के लिए लगाई गई लोहे की पाइप से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली थी इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा स्थानीय सरपंच और आसपास के लोगों को बुलाया गया और उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई बिशनाह पुलिस द्वारा मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया जिसके द्वारा वारदात के संबंध में सबूत एकत्रित किए गए बिशनाह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें