जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम रियासी में बुधवार को विंटर प्रीमियर लीग टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। एसएसपी परमवीर सिंह ने प्रतियोगिता के पहले मैच में खेलने वाली दोनों टीमों के बीच टॉस करवा कर मैच की शुरुआत करवाई। उन के साथ एएसपी इफ्तिखार अहमद,डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह,एसएचओ रंजीत सिंह राव,बार एसोसिएशन के प्रधान पवन देव सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता सोनू ठाकुर,अरुण शर्मा तथा प्रतियोगिता के आयोजक भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत होने से पहले स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जिन को काफी सराहना मिली। पहला मैच माहौर क्रिकेट क्लब और यंगस्टर क्रिकेट क्लब रियासी के बीच खेला गया। लगभग एक महीना तक चलने वाली प्रतियोगिता में बत्तीस टीमें हिस्सा लेंगी फाइनल मैच जीतने वाली टीम को तीन लाख और उपविजेता टीम को दो लाख रुपए दिए जाएंगे।