बिजली का बिल ज्यादा आने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को एसिस्टेंट एक्सक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिक सब डिवीजन रियासी के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर कई गांवों से आए ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा उन पर कई गुणा ज्यादा बिजली का बिल आ रहा है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोष जताया और बिजली का बिल माफ करने की मांग की।