फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: महाराजा हरि सिंह पर टिप्पणी को लेकर रियासी में उबाल, युवा राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन

रियासी में युवा राजपूत सभा के द्वारा नेशनल कांफ्रेंस के एक नेता के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने कहा कि महाराजा और राजाओं के प्रति अपमानजनक शब्द बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने नेकां नेता द्वारा महाराजा हरि सिंह पर की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध जताया और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा। युवा राजपूत के सदस्यों ने कहा कि वह लोग बुधवार को नेकां नेता का घेराव करने आए थे,लेकिन प्रशासन ने उन्हें हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है और नेकां नेता द्वारा माफी नहीं मांगी जाती है तो वह आने वाले दिनों में और ज्यादा जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें