पुलवामा में घटना स्थल पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा समर्थकों और पर्यटकों ने तिरंगा लहराया और वीर बलिदानी अमर रहें, भारत माता की जय के जयघोष लगाए। पुलवामा के लेथपोरा में भाजपा ने बहादुरों को उनकी शहादत की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर, जिला अध्यक्ष पुलवामा लतीफ भट्ट ने बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।