भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रियासी में सोमवार को श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उन के बलिदान दिवस पर श्रंद्धाजलि दी गई। जम्मू म्युनिसिपल कॉपरेशन के पूर्व वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह बलौरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो पर पुष्पांजलि दे कर हुई। मौके पर जिला विकास परिषद के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग,कटरा के विधायक बलदेव राज शर्मा व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ाए। जिला के सभी मंडल प्रधानों की तरफ से अतिथियों को माता की चुन्नी ओढ़ाई गई। कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर उन की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।