फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सशक्तीकरण से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा पूरा बोले- चंद्र प्रकाश गंगा

क्षेत्र में रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजयपुर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा मुख्य अतिथि थे। उनके साथ महामंत्री संजीता डोगरा, भाजपा उपाध्यक्ष रेखा महजान,बीडीसी मेंबर शिल्प दुवे के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई।इस मौके पर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता व नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब तक देश की महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होगी, भारत आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।भारत की नारी शक्ति हमारी पूंजी है। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में देश कई योजनाओं पर काम कर रहा है। स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें