फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर सचिन वर्मा की दर्दनाक मौत, विजयपुर में पसरा मातम

विजयपुर के रहने सब इंस्पेक्टर सचिन वर्मा(30) की की सड़क दुर्घटना में मौत। जानकारी अनुसार श्रीनगर जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा श्रीनगर के नौगाम इलाके में रविवार देर रात हुआ।तेंगन बायपास, नौगाम के पास एक तेज़ रफ्तार किया कार नंबर JK21H-1919 डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन सब-इंस्पेक्टर घायल हुए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे का इलाज जारी है।मृतकों की पहचान 23वीं बटालियन आईआरपी के सचिन वर्मा (वर्तमान में पंथा चौक में तैनात) के रूप में हुई है।जो सांबा जिले के विजयपुर के रेलवे रोड निवासी था। जब मौत की सूचना परिजनों को मिली तो चीख पुकार शुरू हो गई।। इस मौके पर उनके घर विजयपुर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, अलग-अलग पार्टियों ने नेता और गणमान्य लोग पहुंचे। विजयपुर नगर पालिका कमेटी के पूर्व प्रधान दीपक कुमार और सचिन के साथियों ने इस हादसे की जांच की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें