पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की हत्या के विरोध में बुधवार को रियासी में रोष रैली निकाली गई। हिंदू संगठनों ने स्थानीय जनाना पार्क से रोष रैली शुरू की जोकि नगर के विभिन्न हिस्सों से हो कर गुजरी। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। युवाओं में काफी रोष दिखा और टारगेट किलिंग बंद कर आतंकवाद के खिलाफ कारवाई करने को कहा। भारत माता की जय के जयघोष भी लगाए गए। रोष रैली ऋषि चौक तक गई। इस से पहले जिला मुख्यालय की तरफ आने वाले सभी प्रमुख चौराहों पर टायर जला कर रोष जताया गया। सभी प्रकार की दुकानों के साथ ही यातायात भी बंद रहा।