फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: रियासी में गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण शुरू, 55 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा

रियासी में जहां के स्थानीय डाक बंगला से गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार को हुई। गो माता की रक्षा,राष्ट्र की सुरक्षा के नारे साथ अभियान शुरू हुआ। एक रैली को मिनी सचिवालय तक निकाला गया,जिसमे शामिल लोगों ने भजन गाये। बाद में लगभग 55 हजार से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर वाला एक ज्ञापन पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। गो माता की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गो माता की तस्करी करने वाले लोगों पर कढ़ी कार्रवाई किए जाने का प्रवधान होना चाहिए। इस प्रकार के केस की सुनवाई तुरंत होनी चाहिए। गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाना चाहिए,उसकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। इस के अलावा बताया कि तीसरे चरण में ज्ञापन पत्र को देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। जिला में हस्ताक्षर अभियान को पूर्ण रूप से जारी रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें