विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, ग्लोमिंग वार्मिंग से होने वाले नुकसान बारे बताया। स्थानीय त्रिकुटा शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। स्कूल के बच्चों ने विज्ञान से जुड़े हुए कई मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में विधायक कुलदीप राज दुबे मुख्य अतिथि व तहसीलदार सुरेश सिंह विशेष अतिथि रहे। स्कूल के प्रबंधन कमेटी के सदस्य शिक्षण व स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित रहे।