कस्बे में स्थित नगर पालिका कार्यालय के बाहर सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वाही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी, स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करने के साथ सरकार से मांग करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की लंबित मांगों को पुरा किया जाए ताकि बाजार में अन्य स्थान पर कूड़े के डेरो से फैल रही बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।