सांबा सिविल सोसाइटी वेलफेयर फोरम ने सफाई कर्मचारियों के चल रहे प्रदर्शन का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को उचित बताया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल प्रशासन और उमर अब्दुल्ला सरकार से अपील की है कि जम्मू प्रांत और सांबा के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।