फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: साहिल जी महाराज का बड़ा ऐलान, पूरी टीम के साथ हिंदू तख्त से दिया सामूहिक इस्तीफा

हिंदू समाज और धार्मिक संस्थानों में उस समय हलचल मच गई जब बाल संत साहिल महाराज ने चौंकाने वाला एलान किया। साहिल महाराज ने घोषणा की कि उन्होंने सभी साथियों के साथ हिंदू तख्त संगठन से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। बयान में कहा कि यह फैसला संगठन के भीतर लंबे समय से चल रहे वैचारिक और संगठनात्मक मतभेदों को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह निर्णय किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि समाज और धर्महित में भविष्य की नई दिशा तय करने के उद्देश्य से लिया गया है। वह आने वाले समय में समाज, धर्म और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती और प्रभावशाली से आगे बढ़ाएंगे। यह भी संकेत दिए कि जल्द ही अगले कदम को लेकर बड़ा खुलासा कर सकते हैं। इस एलान के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की निगाहें बाल संत के अगले कदम पर टिकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें