फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रियासी स्टेडियम पर जनरल जोरावर सिंह का नया बोर्ड, विरोध के बाद हुआ बदलाव

निकिता गुप्ता Updated Sat, 25 Jan 2025 01:13 PM IST

रियासी में शुक्रवार को मुख्य स्टेडियम के दोनों गेटों के बाहर जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम के नाम का बोर्ड लगा दिया गया। हालांकि पहले से लगाए गया बोर्ड अभी भी यथास्थिति में ही है जिसे बाद में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि स्टेडियम के गेटों पर जम्मू एंड कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल मेन स्पोर्ट्स स्टेडियम रियासी का बोर्ड लगाने के बाद इस का विरोध शुरू हुआ। स्थानीय लोगों के साथ जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से भी रोष जताया गया था। स्टेडियम का नाम जनरल जोरावर सिंह के नाम पर रखे जाने को कहा गया। छब्बीस तारीख तक बोर्ड को हटाने की मांग हुई थी। शुक्रवार को पहले से लगाए गए बोर्ड के ऊपरी हिस्से पर नया बोर्ड जनरल जोरावर सिंह के नाम का लगाया गया। स्टेडियम के मैनेजर एजाज अहमद ने बताया कि मुख्य बोर्ड दिल्ली से तैयार हो कर आना है जिस में लगभग डेढ़ महीने का समय लगेगा। उस के बाद नया बोर्ड लगा दिया जाएगा। बताते चले कि मंत्री सतीश शर्मा ने भी इस मामले पर जल्द ही कारवाई करने का आश्वाशन दिया था। बोर्ड लगने पर जोरावर सिंह की पड़पोती दीक्षा कलहुरिया ने स्पोर्ट्स सचिव,जिला प्रशासन,पुलिस,मीडिया और स्थानीय लोगों का आभार जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें