चिनैनी कस्बे के जैड ई ओ कार्यालय के बाहर मिड डे मील कुक संगठन की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और मांग उठाई की उनकी जो भी मांगे हैं उसे हल किया जाए । वही मौके पर पहुंचे विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने भी मिड डे मील कुक संगठन के सदस्यों से बात की और उनकी समस्या सुनी तथा आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही विधानसभा तथा केंद्रीय स्तर पर भी उनकी समस्याओं को हल करने की मांग उठाई जाएगी