फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: सांबा के घगवाल में बड़ा सड़क हादसा,13 यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, 8 गंभीर घायल

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टेंपो प्रमंडल क्षेत्र से अमृतसर की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी यात्री अमृतसर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें