बागे बहू वन क्षेत्र के अंतर्गत बांदी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 40 परिवारों के घरों को वन विभाग ने संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई में ध्वस्त किया। सुबह पांच बजे हुई कार्रवाई की भनक भी इन परिवारों को नहीं लगी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवारों ने उपर से गुजर रहे निर्माणाधीन पुल के नीचे धरना दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह कार्रवाई नियमों के खिलाफ है।यह महाराजा गुलाब सिंह के जमाने से उनके परिवार रह रहे हैं। मांग की कि उपराज्यपाल पूरे मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाएं। हमें अपने मकान बनाकर दिए जाएं।