फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: डोडा पुलिस की साइबर शाखा का बड़ा खुलासा, लाखों रुपये और मोबाइल बरामद

डोडा पुलिस की साइबर शाखा ने साइबर अपराधों और मोबाइल रिकवरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2026 में साइबर फ्रॉड और मोबाइल चोरी से जुड़े मामलों में पुलिस ने कई शिकायतों का निपटारा करते हुए लाखों रुपये और सैकड़ों मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। साइबर पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 के दौरान कुल 325 वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 116 मामलों को अब तक बंद किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में साइबर फ्रॉड मामलों से करीब 21 लाख 20 हजार 739 रुपये की राशि रिकवर की गई, जबकि अब तक कुल रिकवर की गई रकम 85 लाख 4 हजार 408 रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल फोन गुम और चोरी होने से संबंधित 118 शिकायतें इस वर्ष दर्ज हुईं। इनमें से 40 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें