फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रियासी में महाराजा प्रताप सिंह की 178वीं जयंती मनाई गई, डोगरा विरासत को लोगों ने किया नमन

रियासी जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को डोगरा शासक महाराजा प्रताप सिंह का 178 वां जन्मोत्सव जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल कमेटी द्वारा मनाया गया। वर्ष 1885 से 1925 तक महाराजा रहे प्रताप सिंह का जन्म 1848 को रियासी में हुआ था। मौजूदा समय के दौरान जहां पर जिला कोर्ट बना हुआ है। शनिवार को हुए कार्यक्रम में महाराजा प्रताप सिंह की फोटो पर पुष्पांजलि की गई। पंडित राकेश शर्मा ने मंत्रोचारण कर पूजा की। मौके पर उपस्थित कमेटी के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने जयघोष लगाए। बाद में आए हुए सभी लोगों को हलवा प्रसाद बांटा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें