पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित एकदिवसीय दीपावली मेला का मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उद्घाटन किया। मेले में जम्मू संभाग के सभी जिलों के पुलिस मुख्यालय द्वारा स्टाल लगाया गया था। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरी तो उनके लिए विशेष रूप से आयोजित मैजिक शो सबसे खास रहा। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की और दीपावली की तैयारी से संबंधित सामान घर ले गए।