पुरमंडल क्षेत्र के गांव खड़ा मढ़ाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रांत कार्यवाहक श्रीमान सुरिंदर जी ने मां भारती को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की गई।