एमए स्टेडियम जम्मू में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में सुरक्षा बलों के साथ स्कूली छात्रों में जोश तो दिख रहा है लेकिन पिछले समारोह की तरह आज उतना उत्साह नहीं है। इसका कारण किश्तवाड़ त्रासदी है। इस त्रासदी को देखते हुए समारोह में सभी सांस्कृतिक गतिविधियों को रद्द कर दिया गया है। चारों ओर बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर में आज भी कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।