डीसी रियासी निधि मलिक ने बुधवार शाम को नगर के प्रमुख हिस्सों का दौरा कर समस्याओं को जाना। उन के साथ नगर परिषद, जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसी ने तहसीलदार को कुछ जरूरी आदेश भी दिए इस दौरान एनिमल हसबेंडरी ऑफिस में अस्थाई पार्किंग बनाए जाने को कहा ताकि बाजार में आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़ा करने में कोई परेशानी नहीं आने पाए। डीसी ने इस दौरान वार्ड एक नई बस्ती का भी दौरा किया।