फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ शुरू, सारिका सिंह ने संभाला नेतृत्व

निकिता गुप्ता Updated Fri, 28 Nov 2025 04:12 PM IST

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से रियासी में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत वीरवार को की गई। राजधानी दिल्ली की अध्यक्ष व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सचिव सारिका सिंह मुख्य रूप से मौजूद रही। उन्होंने बताया कि पार्टी के द्वारा अभियान की शुरुआत की गई है। जिस में पार्टी का जिला तहसील ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन होगा। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पोस्ट के लिए नामांकन कर सकता है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ना है। वह आगामी छह दिनों तक जिला के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं साथ मुलाकात करेंगी। जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के ऑफिस में हुई पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डॉक्टर मनोहर लाल शर्मा नम्रता शर्मा जिला प्रधान भूपिंदर सिंह जमवाल नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जिला महिला प्रधान शोभा शर्मा व कई स्थानों से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें