फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: बिजली तारों में फंसी श्रद्धालुओं से भरी बस, कई पोल टूटकर बस पर गिरे, इलाके की बिजली ठप

सांबा के जतवाल इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुध महादेव से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस जतवाल में हाई टेंशन (HT) बिजली की तारों में फंस गई। हादसे के दौरान कई बिजली के पोल टूटकर सीधे बस पर गिर पड़े, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बस में 47 श्रद्धालु सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से फंसी हुई बस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बिजली विभाग भी क्षतिग्रस्त पोलों और तारों को दुरुस्त करने में जुट गया है। गनीमत रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद 47 श्रद्धालुओं की जान बच गई, वरना यह घटना किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें