फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिशनाह बेहाल, कूड़े के ढेरों के बीच सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 'राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ' के बैनर तले बिशनाह के सफाई कर्मचारियों द्वारा वीरवार को भी प्रदर्शन किया गया लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्रशासन की कथित अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने सरकार से स्पष्ट तौर पर तीन प्रमुख मांगें की हैं जिनमें दैनिक वेतनभोगियों को नियमित पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करना और ठेकेदारी प्रथा को तत्काल प्रभाव से बंद करना शामिल है सफाई कर्मचारियों के काम बंद करने के कारण बिशनाह कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं मुख्य बाजार में कचरा जमा होने से दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़ते कचरे से उठ रही बदबू के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारीयों ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जायज मांगें रख रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन लगातार उनकी अनदेखी कर रहा है कर्मचारियों ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा यदि आने वाले कुछ दिनों के भीतर सरकार ने हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो सफाई कर्मचारी अपने प्रदर्शन को और तेज करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें