फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जम्मू में बाइक रैली: दोपहिया चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी, एडीसी ने किया शुभारंभ

निकिता गुप्ता Updated Wed, 08 Jan 2025 01:51 PM IST

मोटर व्हीकल विभाग की तरफ से बुधवार को एक बाइक रैली निकाल कर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात के नियमों प्रति जागरूक किया गया। एडीसी कुलभूषण खजुरिया ने विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बाइक रैली को रवाना किया। मिनी सचिवालय में से रैली को शुरू किया गया जोकि नगर और आस पास के इलाकों से हो कर निकलेंगे। एआरटीओ नीरज शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से पिछले एक सप्ताह से विभिन्न कार्यक्रम कर चालकों को यातायात के नियमों प्रति जागरूक कर रहा है। बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने और पीछे बैठे हुए सवारी को भी हेलमेट पहनने के लिए बताया गया। इस के साथ ही दोपहिया वाहन पर ट्रिपलिंग नहीं करने की अपील की। विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में भी यातायात के नियमों के बारे जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें