रियासी नगर के बीचीबीच ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां कालका की महिमा पर एक सुंदर भजन मंगलवार को रिलीज हुआ। गायक सुरेश कुमार की तरफ से गाए गए भजन को स्थानीय सूरज पैलेस होटल में रिलीज किया गया। मौके पर माता के भक्त जगदीश चंद्र डोगरा उर्फ पोली शाह गायक दीपू खजुरिया पूर्व पार्षद अमित शर्मा व वीरेंद्र शर्मा के अलावा व्यवसाई राजेश केसर वनीत शर्मा भी मौजूद रहे। जारी किए गए भजन को कालका माता मंदिर के साथ ही भीमगढ़ किला व नगर के आस पास के इलाकों में फिल्माया गया है।