बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं के तहत जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की तरफ से बुधवार को एक दोपहिया रैली निकाली गई। डीसी निधि मलिक ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सचिन शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। मिनी सचिवालय से शुरू की गई रैली नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज तक निकाली। रैली में शामिल महिला चालकों ने अपने हाथों में अलग अलग बैनर ले बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने के लिए जागरूक किया। रैली को निकालने से पहले मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बेटी बचाने,भ्रूण हत्या रोकने की शपथ ली।