जम्मू में बजरंग दल के सदस्यों ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत किया। बजरंग दल के सदस्यों ने ढोली थाप पर इस फैसला का स्वागत किया। सदस्यों ने कहा कि यह राष्ट्रवादी लोगों की जीत है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। अनुच्छेद 370 समाज के कई वर्गो के साथ भेदभाव करता था। सरकार के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसला का उचित ठहराया है जो स्वागत योग्य है।