नौशेरा के जलशक्ति, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग डिवीजन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया जिसमें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान कर्मचारियों और लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।