जम्मू में शिव सेना डोगरा फ्रंट और राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। दोनों दलों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रदेश में विकास और शांति से पाकिस्तान में बौखलाहट बनी हुई है। उन्होंने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।