फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रियासी में मां भगवती के दरबार में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

जारी चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर रियासी में मंगलवार रात को मां भगवती के विशाल वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया। रियासी के मुख्य बाजार में हुए जागरण का आयोजन स्थानीय दुकानदारों ने किया। जागरण में युवा कलाकार कुमार रवि ने माता की एक से बढ़ कर एक भेंट प्रस्तुत की। जागरण में रियासी व आस पास के लोगों ने पहुंच कर माता के दरबार में हाजिरी दी और माथा टेका। जागरण में विधायक कुलदीप राज,डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह व एसएचओ रंजीत सिंह राव को माता की चुन्नी पहना कर सम्मानित किया गया। रात एक बजे के करीब आरती कर जागरण का समापन किया गया इस के साथ ही लोगों को प्रसाद बांटा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें