केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'पीएम मोदी सरकार 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के गांव खिलोचक में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश और जम्मू-कश्मीर में हुए विकास कार्यों तथा सकारात्मक बदलावों को रेखांकित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने जनता से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।