वैष्णो देवी यात्रा शनिवार को भारी भीड़ के कारण अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। शनिवार को पहले ही बहुत सारे श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके थे, जिससे यात्रा मार्ग पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी। लेकिन आज फिर से यात्रा खोल दी गई है और श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर रहे हैं.